Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आग से 22 लोगों की मौ*त

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एक ऑफिस बिल्डिंग में लगी आग में कम से कम 22 लोगों की मौ*त हो गई है। सात मंजिला इस बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर आग लगी। शहर के पुलिस प्रमुख सुसात्यो पुरनोमो कॉन्ड्रो ने बताया कि आग लगने के समय कुछ कर्मचारी दोपहर का खाना खा रहे थे।

fire in Indonesia's capital Jakarta

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि पहली मंजिल पर एक बैटरी फटने से आग शुरू हुई और फिर ऊपर की ओर फैल गई। यह बिल्डिंग ड्रोन बनाने वाली एक कंपनी की है। पुलिस के अनुसार म*रने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं, जिनमें एक महिला गर्भवती थी। पुलिस को आशंका है कि अधिकतर लोगों की मौ*त धुएं के कारण दम घुटने से हुई है।

राहत और बचाव के लिए फायर ब्रिगेड ने 28 गाड़ियां और करीब 100 दमकलकर्मी को तैनात किया था। हालांकि आग बुझा दी गई है और रेस्क्यू टीमें अब ऊपरी मंजिलों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !