Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

देहरादून में त्रिपुरा के स्टूडेंट की ह*त्या पर क्या बोले राहुल गांधी और अखिलेश यादव

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के एक स्टूडेंट की ह*त्या को नफरत से जुड़ा भयावह अप*राध बताया है। उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर नफरत के सामान्यीकरण का आरोप भी लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पश्चिम त्रिपुरा जिले के नंदननगर निवासी 24 वर्षीय एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर को देहरादून में छह लोगों के एक समूह ने ह*मला किया था। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उनकी मौ*त हो गई।

 

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav reaction on Tripura student in Dehradun

 

 

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि नफरत एक रात में पैदा नहीं होती। उन्होंने लिखा कि देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक काफी भयावह नफरत से जुड़ा अप*राध है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीते कई सालों से इसे लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, खासतौर पर युवाओं के बीच, जह*रीली सामग्री और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी के जरिए। वहीं इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

 

उन्होंने एक्स पर लिखा कि देहरादून में त्रिपुरा के एक स्टूडेंट की ह*त्या नफरती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है। अखिलेश यादव ने कहा कि विघटनकारी सोच रोज किसी की जा*न ले रही है और सरकारी अभयदान प्राप्त ये लोग विषबेल की तरह फल-फूल रहे हैं। इन नकारात्मक तत्वों से देश और देश की एकता-अखंडता खतरे में है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

Strait of Hormuz is under Iranian control and its toll tax must be paid Iran

‘होर्मुज ईरान के कब्जे में है और इसका टोल टैक्स तो चुकाना ही होगा’- ईरान

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) …

Queen of melody Asha Bhosle is no more

नहीं रहीं सुरों की मलिका आशा भोसले, संगीत जगत में शोक

मुंबई: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में निधन …

Young man Health after eating Manchurian-Kadhai Paneer, brother and friend in critical condition

मंचूरियन-कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौ*त, भाई और दोस्त की हालत गंभीर

बिहार: बिहार (Bihar) के भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाया गया मंचूरियन और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !