Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अमेरिकी ह*मले के बीच वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

अमेरिका: अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिका में बीबीसी के सहयोगी सीबीएस न्यूज़ को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के अंदर सैन्य ठिकानों समेत कई जगहों पर ह*मले के आदेश दिए हैं। इस बीच वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है और इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें अमेरिका की ओर से उनके देश के तेल और खनिजों पर कब्जा करने का प्रयास बताया है।

national emergency declares in Venezuela

इससे पहले वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास के कई इलाकों में लगभग एक साथ कई ध*माके सुने गए। जिन इलाकों में धमा*के हुए हैं, उनमें सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं। उधर, वेनेज़ुएला ने अमेरिकी सैन्य आक्रामकता की निंदा करते हुए उसे खारिज किया है। वेनेज़ुएला सरकार के बयान में कहा गया है कि वेनेज़ुएला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अमेरिका की मौजूदा सरकार की ओर से वेनेज़ुएला के खिलाफ की गई बेहद गंभीर सैन्य आ*क्रामकता को खारिज करता है, उसका वि*रोध करता है और उसकी निंदा करता है।

यह घटनाक्रम ट्रंप प्रशासन की ओर से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर कई हफ्तों से बनाए जा रहे दबाव के बाद सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का आरोप है कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति अमेरिका में मा*दक पदार्थों की त*स्करी और अप*राध फैलाने में शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !