Friday , 11 September 2026
Breaking News

कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की मौ*त, पिता बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृ*तक एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, कैदी पूरण को 27 मई को गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल भेजा गया था। जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौ*त हो गई।

 

kota central jail ndps act family police 12 June 26 Vikalp Times

 

मृ*तक के पिता ओमप्रकाश ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे की हालत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता तो पूरण की जान बचाई जा सकती थी।

 

घटना की सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस (Kota Police) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद श*व उन्हें सौंप दिया। फिलहाल कैदी की मौ*त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Wazirpur takes the lead, Bamanwas comes in second; find out the voter turnout for Gangapur City Vikalp Times

वजीरपुर ने मारी बाजी, बामनवास दूसरे नंबर पर, जानिए गंगापुर सिटी का मतदान प्रतिशत

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav 2026) के द्वितीय चरण के तहत …

Nagar Nikay Chunav 2026 Voting Rajasthan Vikalp Times

राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल! फ_र्जी वोटिंग के आरोप, मा_रपीट और EVM खराबी से हंगामा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए …

Campaigning with slippers on the head, Ajaz Khan's entry in Sikar Rajasthan Vikalp Times

चप्पल सिर पर रखकर प्रचार, एजाज खान की एंट्री और 41 BJP कार्यकर्ता निष्कासित!

सीकर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण की वोटिंग …

Big decision tomorrow Voting in 162 municipal bodies across Rajasthan Vikalp Times

कल होगा बड़ा फैसला! राजस्थान की 162 नगर निकायों में वोटिंग, 57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण के तहत …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !