Tuesday , 27 October 2026
Breaking News

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा बाइक चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल (Bike) चोरी के आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस (Police) ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोप प्रधान गुर्जर निवासी रोड खुर्द, करौली (Karauli) को गिरफ्तार किया है।

Wazirpur Police Bike Sawai Madhopur Vikalp Times 12 June 26

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को बड़ोली निवासी इरफान पुत्र कमरुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंदू गुप्ता बस स्टैंड, वजीरपुर स्थित घर के बाहर से चोरी हो गई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में थानाधिकारी (SHO) अंकुश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।

जांच के दौरान करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोड खुर्द निवासी प्रधान गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !