Friday , 11 September 2026
Breaking News

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में भीषण आग, तीन लोगों की मौ*त, दो गंभीर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (New Delhi) के गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग (Fire) लगने से तीन लोगों की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस (Delhi Police) के अनुसार आग लगने की सूचना तड़के करीब 2:24 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

incident of fire in a five-story residential building in Tughlakabad Extension, Govindpuri, Delhi

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। बचाव दल ने इमारत से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए एम्स तथा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन लोगों की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। मृ*तकों में 22 वर्षीय एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं।

 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने तेजी से फैलते हुए पास में खड़े दोपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Nagar Nikay Chunav 2026 Voting Rajasthan Vikalp Times

राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल! फ_र्जी वोटिंग के आरोप, मा_रपीट और EVM खराबी से हंगामा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए …

Campaigning with slippers on the head, Ajaz Khan's entry in Sikar Rajasthan Vikalp Times

चप्पल सिर पर रखकर प्रचार, एजाज खान की एंट्री और 41 BJP कार्यकर्ता निष्कासित!

सीकर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण की वोटिंग …

Big decision tomorrow Voting in 162 municipal bodies across Rajasthan Vikalp Times

कल होगा बड़ा फैसला! राजस्थान की 162 नगर निकायों में वोटिंग, 57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण के तहत …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !