Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले मे 13 प्रधानमंत्री ग्राम सड़के स्वीकृत

सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा किये गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप 20 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले में लगभग 37.50 करोड रू/- लागत से कुल 76.97 कि.मी. लम्बाई की कुल 13 सड़कें स्वीकृत की गई। जिनका कार्य कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग, सवाई माधोपुर द्वारा जल्द ही प्रारम्भ करवाया जायेगा।
सांसद सूत्रों के अनुसार सांसद जौनापुरिया ने 26 दिसम्बर 2019 को मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के मरम्मत, नवीनीकरण, जीर्णोद्धार, पुनर्निमाण को लेकर केन्द्र सरकार के समक्ष मांग रखी और इससे पूर्व व्यक्तिगत रूप से सड़क एवं परिवहन मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर सवाई माधोपुर जिले की सड़कों के प्रस्ताव दिये थे। इसके अतिरिक्त जिला परिषद, सवाई माधोपुर की बैठक में लिये गए प्रस्तावों को भी अनुमोदित करके भिजवाया गया।

13 prime minister village roads approved in Sawai Madhopur
सूत्रों के अनुसार इन स्वीकृत सड़कों में बामनवास ललवाडी गुडला सडक, लिंक रोड बामनवास, गंगवाडा से हथडोली वाया बहनोली हिन्दुपुरा, पीपलवाड़ा जस्टाना रोड से मरमतपुरा वाया धोराला, खिरनी जोलंदा बारोडिया डिडवाडी हिन्दुपुरा, बौंली खिरनी रोड तक, भाड़ोती खिरनी बौंली रोड, एच 11 बी से बामनबड़ौदा रोड़ वाया बिदरखा, स्टेट हाइवे सं. 1 से एनएच 11 बी वाया हिंगोटिया, अरनिया रोड़, स्टेट हाइवे सं. 1 से बामनबडोदा वाया अमरगढ़, खुडसिया, बहरावण्डा खण्डार सड़क से गण्डावर, दौलतपुरा से खण्डेवला वाया कटार एमडीआर 3, चौथ का बरवाड़ा से आसलगांव ब्लाक बाॅर्डर तक सड़क, चौथ का बरवाड़ा से भगवतगढ़ तक सड़क आदि शामिल हैं।
इन सड़कों के स्वीकृत होने पर सांसद जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री का संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !