Wednesday , 24 June 2026
Breaking News

70 दिन में पाओ दोगुनी रकम? लालच में आए लोग, फिर खुला करोड़ों का राज

जयपुर: जयपुर (Jaipur) के विद्याधर नगर क्षेत्र में संचालित एक फ*र्जी कॉल सेंटर (Call Center) का पुलिस (Rajasthan Police) ने भंडाफोड़ करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी (USDT) में निवेश के नाम पर लोगों से साइबर ठ*गी करने का आरोप है। पुलिस (Police) के अनुसार आरोपी निवेश की रकम महज 70 दिनों में दोगुनी करने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

 

Call Center Jaipur Police Rajasthan News 24 June 26 Vikalp Times

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट (Jaipur Police Commissionerate) की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए सीकर (Sikar) जिले के लापवा निवासी राजेंद्र बाजिया, झुंझुनूं (Jhunjhunu) जिले के ओजटू निवासी संजय स्वामी और सीकर जिले के लाडपुरा निवासी रेणुका गढ़वाल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी फिलहाल जयपुर (Jaipur) में किराए के मकानों में रह रहे थे और वहीं से अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

 

फ*र्जी स्कीमों में निवेश कराते थे आरोपी:

पुलिस (Police) जांच में सामने आया है कि आरोपी HLX, JUPITER, AiPF और Value City जैसे नामों से कथित निवेश योजनाएं चलाते थे। इन योजनाओं में लोगों को कम समय में भारी मुनाफे का झां*सा देकर निवेश कराया जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की योजना बड़ी संख्या में निवेशकों से रकम जुटाने के बाद कॉल सेंटर बंद कर फरार होने की थी।

पुख्ता सूचना के बाद हुई कार्रवाई:

जयपुर स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि साइबर अपराधों पर निगरानी के दौरान पुलिस को विद्याधर नगर क्षेत्र में संचालित एक संदिग्ध कॉल सेंटर की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि यहां से क्रिप्टो निवेश के नाम पर लोगों को ठ*गा जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मा*रकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

50 से अधिक लोगों के साथ ठगी की आशंका:

प्रारंभिक जांच में 50 से अधिक लोगों के साथ ठ*गी की बात सामने आई है। हालांकि आरोपियों ने कुल कितनी रकम की ठ*गी की है और किन-किन राज्यों के लोगों को निशाना बनाया गया है, इसकी जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बैंक खातों (Bank Accounts) और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।

नकली प्लेटफॉर्म पर दिखाते थे फ*र्जी मुनाफा:

पुलिस के अनुसार आरोपी ब्लॉकचेन तकनीक का नाम लेकर लोगों को भ्रमित करते थे। वे मीम कॉइन बनाकर उसका कृत्रिम मूल्य निर्धारित करते और उसे असली डिजिटल करेंसी बताकर निवेश कराते थे। निवेशकों से रकम लेने के बाद उन्हें यूएसडीटी दिए जाते, जिन्हें बाद में उनके द्वारा तैयार किए गए फ*र्जी प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर करवा लिया जाता था। प्लेटफॉर्म पर नकली मुनाफा दिखाकर लोगों को और अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था।

बेरोजगार युवाओं को भी बनाते थे हिस्सा:

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी बेरोजगार युवाओं को रोजगार और बिजनेस का झां*सा देकर कॉल सेंटर में काम पर रखते थे। कर्मचारियों को प्रतिदिन लोगों को कॉल करने और नए निवेशक जोड़ने का लक्ष्य दिया जाता था।

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। कम समय में दोगुना या अत्यधिक मुनाफा देने वाले दावों से सावधान रहें। साइबर ठ*गी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident selfie Mother rescue son barmer Rajasthan 21 June 26 Vikalp Times

सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा, बेटे को बचाने डिग्गी में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौ*त

बाड़मेर: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां (Mother) और …

18-year-old girl Swift car road accident in sawai madhopur Vikalp Times

घर लौटने से पहले छिन गई जिंदगी, सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौ*त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के इटावा बालाजी (Itawa Balaji) रोड पर शनिवार रात हुए …

Rajesh Sharma becomes IFWJ District President of Sawai Madhopur again Vikalp Times2

अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा, राजेश शर्मा को फिर सौंपी जिले की कमान

सवाई माधोपुर: पत्रकार (Journalists) हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में …

NEET-RE exam to be held on June 21, no-entry zone within 300 meters of exam centers in Sawai Madhopur Vikalp Times

21 जून को होगी री-नीट परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में नो-एंट्री

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट यूजी 2026 (NEET …

Dr. Kirodi Lal Meena Seed Corporation ACB Jaipur 20 June 26 Vikalp Times

ACB मुख्यालय पहुंचकर गरजे किरोड़ी लाल मीना : बोले दोषी हूं तो जेल भेजो

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena) शुक्रवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !