Thursday , 1 October 2026
Breaking News

रेलवे का नया नियम या अफवाह? 5000 रुपये जुर्माने की सच्चाई क्या है?

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से कई नियमों में बदलाव करते हुए जुर्माना राशि में बड़ी बढ़ोतरी की है। नए प्रावधानों (New Rule of Railway) के तहत अब ट्रेनों (Train) और रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले की तुलना में कई गुना अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, न*शे की हालत में ट्रेन या स्टेशन पर हंगामा करने वाले यात्रियों पर अब 1,000 रुपये की बजाय 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

New railway rule What is the truth behind the 5,000 fine Vikalp Times

 

वहीं महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह राशि 500 रुपये थी। इसके अलावा रेलवे परिसरों और ट्रेनों में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बढ़ा दी गई है। अब ट्रेन या स्टेशन पर सिगरेट-बीड़ी पीते पकड़े जाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना देना होगा, जबकि पहले यह राशि 500 रुपये थी। इसी तरह रेलवे परिसर में अ*वैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों पर भी जुर्माना बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।

 

नए नियमों हुए लागू:

रेलवे ने यात्री सुरक्षा, स्वच्छता और खानपान सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के स्टेशनों और ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नए प्रावधानों के तहत ट्रेनों में ज्वलनशील या खतरनाक सामग्री लेकर यात्रा करने वालों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले ऐसे मामलों में केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाता था, जहां तीन महीने तक की सजा का प्रावधान था। अब रेलवे ने आर्थिक दंड के माध्यम से ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की है।

बिना टिकट यात्रा और अतिक्रमण पर भी सख्ती:

रेलवे क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। स्टेशन परिसर में भीख मांगने वालों पर भी अब 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि पहले इस संबंध में कोई स्पष्ट जुर्माना प्रावधान नहीं था। वहीं बिना टिकट (Ticket) यात्रा करने वालों के खिलाफ भी रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। बेटिकट (Without Ticket) यात्रा पर जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है।

यात्रियों से नियमों के पालन की अपील:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा (Travel By Train) के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी खतरे से बचें। अधिकारियों का मानना है कि बढ़े हुए जुर्माने से नियम उल्लंघन की घटनाओं में कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !