Sunday , 16 August 2026
Breaking News

65 साल की उम्र में मिली ऐसी खबर : कुछ ही मिनटों में बदल गई जिंदगी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 (Urban Service Camp) के तहत नगर परिषद (Nagar Parishad Sawai Madhopur) परिसर में आयोजित शिविर जरूरतमंद नागरिकों के लिए राहत का केंद्र बन रहे हैं। इसी क्रम में 65 वर्षीय नत्थु सिंह पुत्र कैलाश सिंह को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना (Chief Minister’s Old Age Pension Scheme) का लाभ मिल गया, जिससे उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त हुआ।

 

Urban service camp becomes a lifeline for the elderly Natthu Singh’s old-age pension begins Sawai Madhopur Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना कर रहे नत्थु सिंह ने शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संपर्क किया। विभागीय कार्मिक वंदना सिंघल ने उनके दस्तावेजों का परीक्षण कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया के निर्देश पर मौके पर ही आवेदन स्वीकृत कर नत्थु सिंह की वृद्धावस्था पेंशन शुरू कर दी गई। लंबे समय से पेंशन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को जब स्वीकृति मिली तो उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।

लाभार्थी नत्थु सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajana Lal Sharma), राज्य सरकार, नगर परिषद प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का सहारा प्रदान कर रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Postal Departments Raksha Bandhan gift Big discount on sending Rakhi Mail Sawai Madhopur Vikalp Times

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात, राखी भेजने पर बड़ी छूट

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग (Indian …

Mantown Police Sawai Madhopur 12 Aug 26 Vikalp Times

20 लाख कमाने का दावा! साइबर ठ_गी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

Artists from Sawai Madhopur unite pledge to strengthen the organization Vikalp Times

सवाई माधोपुर के कलाकार हुए एकजुट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों (Artists) की एक महत्वपूर्ण …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

183 RAS officers transferred several officials, including the Sawai Madhopur SDM, reassigned Vikalp Times

183 RAS अधिकारियों के तबादले, सवाई माधोपुर SDM समेत कई अधिकारी बदले

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !