Monday , 16 November 2026
Breaking News

गांव में लगा शिविर, बुजुर्ग को मिला ऐसा तोहफा कि चेहरे पर लौट आई खुशी

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) द्वारा आयोजित सेवा शिविरों (Service Camp) के माध्यम से आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित होकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

Faces of the general public lit up service camps Sawai Madhopur Vikalp Times

 

इसके तहत खंडार (Khandar) के क्यारदा कला और अक्षयगढ़, गंगापुर सिटी (Gangapur City) के हिंगोटिया और उदेईकला, बामनवास (Bamanwas) के बिछपुरी और संचोली, चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Bawara) के माहपुरा और थड़ोली, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नीडरदा और एंडा तथा मलारना डूंगर (Malarna Duungar) के मकसूदनपुरा और श्यामोली सहित वजीरपुर की मेड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए गए।

शिविरों में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना (Chief Minister Free Medicine Scheme), मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना (Chief Minister Free Diagnostic Scheme), आयुष्मान कार्ड वितरण (Ayushman Card Distribution), निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज जांच (Free Blood Pressure and Diabetes Screening), टीकाकरण (Immunization/Vaccination) तथा टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण (Nikshay Poshan Kit Distribution for TB Patients) जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन को दिया गया। इस दौरान डॉ. तनीषा विजय, डॉ. मोनू कुमारी शर्मा, डॉ. गगन गौत्तम सहित नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।

 

घर के पास मिली स्वास्थ्य सेवाएं, लाभार्थियों ने जताई खुशी:

जटवाड़ा खुर्द निवासी 51 वर्षीय शेरसिंह की एनसीडी कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क बीपी और डायबिटीज जांच की गई तथा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कृषि कार्य से जुड़े शेरसिंह ने कहा कि घर के नजदीक ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

वहीं श्यामोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एएनएम, आशा सहयोगिनी और यूनिसेफ ब्लॉक समन्वयक की टीम ने टीकाकरण से वंचित परिवार से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया। इसके बाद 10 माह के बच्चे को शिविर में लाकर नियमित टीकाकरण कराया गया। नीडरदा में आयोजित शिविर में 64 वर्षीय हनुमान को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद लाभार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग का धन्यवाद किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !