Thursday , 1 October 2026
Breaking News

सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा, बेटे को बचाने डिग्गी में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौ*त

बाड़मेर: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां (Mother) और बेटे (Son) की जान चली गई। घर के पास बनी पानी की डिग्गी के किनारे सेल्फी (Selfie) लेते समय 7 वर्षीय मासूम का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए मां ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी, लेकिन गहरे पानी के कारण दोनों डूब गए। घटना रविवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के बानो की बेरी दूध गांव में हुई।

 

Accident selfie Mother rescue son barmer Rajasthan 21 June 26 Vikalp Times

 

सूचना मिलने पर पुलिस (Barmer Police) , सिविल डिफेंस (Civil Defense) टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के पश्चात मां-बेटे के शव डिग्गी से बाहर निकाले गए। पुलिस के अनुसार मृ*तका की पहचान 30 वर्षीय जीयो देवी पत्नी गोसाईराम के रूप में हुई है। उनका 7 वर्षीय बेटा हितेश भी हादसे में जान गंवा बैठा।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर केवल मां-बेटा (Mother-Son) ही मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक जीयो देवी अपने बेटे के साथ तीन दिन पहले ही पीहर आई थीं। रविवार सुबह दोनों घर के पास बनी डिग्गी के किनारे फोटो (Photo) और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गया। बेटे को डूबता देख मां ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके।

 

 

 

मां-बेटे को निकालने के लिए पहले जेसीबी (JCB) की मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में डिग्गी की एक दीवार तोड़कर पानी निकाला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और सिविल डिफेंस टीम की सहायता से दोनों के श*व बाहर निकाले गए। पुलिस ने श*वों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !