Wednesday , 24 June 2026
Breaking News

खटूपुरा और सेलू में ग्रामीण सेवा शिविर, लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

सवाई माधोपुर: ग्रामीण सेवा शिविर-2026 (Rural Service Camp) के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत सैलू और खटूपुरा में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में 23 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

Rural service camps held in Khatupura and Selu Sawai Madhopur Vikalp Times

 

शिविर प्रभारी एवं खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा ने ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी देते हुए स्वच्छता (Swachhta) के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसानों (Farmers) को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विभाग (Agriculture Department) के सहायक कृषि अधिकारी ने किसानों को तारबंदी (Fencing), फार्म पॉण्ड (Farm Pond), सिंचाई (Irrigation), पाइपलाइन (Pipeline) तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए।

शिविर में Agriculture (कृषि), Horticulture (उद्यानिकी), Agricultural Marketing (कृषि विपणन), Animal Husbandry (पशुपालन), Dairy (डेयरी), Fisheries (मत्स्य पालन), Cooperative (सहकारिता), Water Resources (जल संसाधन), Energy (ऊर्जा), Industries (उद्योग), Disaster Management (आपदा प्रबंधन), Rural Development (ग्रामीण विकास), Panchayati Raj (पंचायतीराज) एवं Revenue (राजस्व) विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया। अधिकारियों ने किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया।

तहसीलदार सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने किसानों को ऑनलाइन फसल गिरदावरी कराने और फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दयानंद गर्ग ने बताया कि शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खटूपुरा में 2 तथा सैलू में 6 पट्टे स्वामित्व योजना के तहत वितरित किए गए, जिससे लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिविर में संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Water supply suspended in Gangapur City today Sawai Madhopur 23 June 26 Vikalp Times

गंगापुर में आज नलों से पानी क्यों नहीं आएगा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: चंबल पेयजल परियोजना (Chambal Drinking Water Project) से पर्याप्त पानी (Water) उपलब्ध …

Niwai Railway Station GRP Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

निवाई स्टेशन पर 2 कट्टों में क्या था? पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश

सवाई माधोपुर: मा*दक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी (GRP) …

PM SVANidhi scheme transforms lives, Jitendra Meena receives a loan of 50,000 rupees in Sawai Madhopur Vikalp Times

पहले 10 हजार, फिर 20 हजार… अब जितेन्द्र मीणा को मिले 50 हजार, जानिए कैसे?

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के(Government of Rajasthan) शहरी सेवा शिविर-2026 (Urban Service Camp) के तहत …

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 30% कमीशन पर देता था बैंक खाते

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना ने साइबर ठ*गी के खिलाफ चलाए …

Monsoon alert in Sawai Madhopur; district disaster control room to remain active round-the-clock Vikap Times

सवाई माधोपुर में मानसून को लेकर अलर्ट, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : आगामी मानसून (Monsoon) के दौरान संभावित बाढ़ (Flood), अतिवृष्टि …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !