Thursday , 1 October 2026
Breaking News

डीग में बेकाबू कार का कहर: श्रद्धालुओं समेत 10 को रौंदा, 5 KM तक भागता रहा ड्राइवर

भरतपुर/डीग: राजस्थान (Rajasthan) के डीग (Deeg) जिले में बुधवार सुबह एक बेकाबू कार ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। कामां (Kaman) थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार (High Speed Car) ने अलग-अलग स्थानों पर 10 लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें बृज परिक्रमा कर रहे 5 श्रद्धालु भी शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर करीब 5 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा, लेकिन भागने की कोशिश में वाहन कच्चे रास्ते पर पलट गया। पुलिस (Police) ने बाद में आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

 

Speeding car Deeg Bharatpur Accident News 24 June 26 Vikalp Times

 

 

पहले राहगीर को मारी टक्कर, फिर मचाया उत्पात:

पुलिस (Deeg Police) के अनुसार आरोपी ने सबसे पहले कोसी चौराहे पर पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मा*री। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया, लेकिन चालक कार लेकर भागता रहा। रास्ते में उसने कई खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी चालक बाद में तीर्थराज विमल कुंड के परिक्रमा मार्ग पर पहुंच गया, जहां उसने परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

कार पलटने के बाद भागा चालक:

श्रद्धालुओं को टक्कर मा*रने के बाद भी चालक नहीं रुका और कार को अक्खड़वाड़ी मोड़ की ओर ले गया। तेज रफ्तार में कच्चे रास्ते पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस (Bharatpur Police) ने उसे डिटेन कर लिया।

10 घायल, महिलाओं और बच्चे भी शामिल:

हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 महिलाएं, एक बच्ची और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में लक्ष्मी, सोना, अमरचंद, गीता, लज्जा, सुनीता, मुकेश, सुमित, रामभरोसी और कुमकुम शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

ASI और कॉन्स्टेबल भी हुए घायल:

परिक्रमा मार्ग पर ड्यूटी कर रहे एएसआई अंतुलाल और एक कॉन्स्टेबल भी हादसे के दौरान बचने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस:

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

गंगा दशहरा पर तैनात था अतिरिक्त पुलिस बल:

डीग एएसपी दिनेश यादव ने बताया कि गंगा दशहरा के चलते परिक्रमा मार्ग पर रात 2 बजे से ही पुलिस बल तैनात था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक युवक को टक्कर मारने के बाद चालक घबरा गया और बिना गियर बदले तेज गति से कार भगाने लगा, जिससे यह हादसा हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !