जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के दो CCTV फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रॉला सड़क किनारे जा रहे एक परिवार को टक्कर मा*रते हुए दिखाई दे रहा है। हादसा इतना भीषण था कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौ*त हो गई, जबकि बच्चों की मां कैलाशी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार एसएमएस अस्पताल में जारी है। मृ*तकों की पहचान रमेश, रतन, दीपक और उनके पिता चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। चंद्र प्रकाश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस (Jaipur Police) के अनुसार, परिवार मूल रूप से जेतपुरा का रहने वाला था और वर्तमान में गांधी पथ क्षेत्र में रह रहा था। परिवार मजदूरी के साथ चौराहों पर खिलौने, गुब्बारे, झाड़ू और अन्य सामान बेचकर अपना गुजर-बसर करता था। मंगलवार सुबह भी सभी रोजी-रोटी के लिए निकले थे, तभी दिल्ली (Delhi) की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
श्याम नगर थाना पुलिस ने ट्रॉले को जब्त कर लिया है। चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया