कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express Way) निरीक्षण दौरे से पहले ही एक्सप्रेस-वे (Expressway0 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटा (Kota) जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित जालिमपुरा इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट मिनी बस को पीछे से टक्कर मा*र दी। हादसे में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक व्यक्ति की मौ*त हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे की है। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

उज्जैन से महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे बस सवार लोग:
सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि 26 सीटर टूरिस्ट मिनी बस (Tourist Bus) में सवार यात्री उज्जैन (Ujjain) में महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। बस में अलग-अलग परिवारों के लोग सवार थे। जालिमपुरा इंटरचेंज के पास किसी कारणवश बस सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मा*र दी।
इलाज के दौरान एक की मौत:
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बागपत (उत्तर प्रदेश) निवासी 50 वर्षीय चरण सिंह की मौ*त हो गई।
हादसे में ओमवीर (47) निवासी तुगाना, जिला बागपत, उषा बिष्ट (50) निवासी रामनगर, पिरूमद तथा गुड्डी (35) निवासी दिल्ली (Delhi) समेत चार लोग घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया।
गडकरी के दौरे से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल:
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण प्रस्तावित है। उनके दौरे से ठीक पहले हुए इस हादसे ने एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया