Friday , 9 October 2026
Breaking News

RTI में चौंकाने वाला खुलासा: सवाई माधोपुर में पेड़ कटाई पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में विकास कार्यों और अन्य कारणों से लगातार हो रही पेड़ों की कटाई (Cutting of Trees) के बीच सूचना के अधिकार (Right to Information) से सामने आई जानकारी ने वन विभाग (Forest Department) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपवन संरक्षक कार्यालय, सवाई माधोपुर (आलनपुर नर्सरी) से प्राप्त सूचना (RTI) के अनुसार वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान अ*वैध हरी लकड़ी की कटाई एवं परिवहन से जुड़े केवल तीन प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में जुर्माना लगाया गया तथा दो वाहनों को जब्त किया गया।

 

Shocking revelation in RTI Questions raised over tree cutting in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मुकेश भूप्रेमी ने RTI के माध्यम से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2026 को बजरिया क्षेत्र में विकास कार्यों के दौरान पेड़ों की कटाई की शिकायत वन विभाग को की गई थी। उनके अनुसार मौके पर लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जानकारी भी विभाग को दी गई थी, लेकिन बाद में वन विभाग ने तहसीलदार की अनुमति का हवाला देते हुए मामले का निस्तारण कर दिया।

 

Shocking revelation in RTI Questions raised over tree cutting in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

मुकेश भूप्रेमी का कहना है कि यदि लकड़ी का परिवहन किया गया था, तो यह भी जांचा जाना चाहिए था कि उसके लिए वन विभाग से आवश्यक ट्रांजिट पास जारी किया गया था या नहीं। उनका कहना है कि लकड़ी परिवहन से जुड़े नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन RTI से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के मामले बेहद कम हैं। उनके अनुसार इससे वन विभाग की निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े होते हैं।

मुकेश भूप्रेमी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इससे जुड़े कुछ प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध साक्ष्यों और विधिक सलाह के आधार पर मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court)  और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक भी ले जाया जाएगा।

उन्होंने अ*वैध पेड़ कटाई और लकड़ी के परिवहन पर प्रभावी निगरानी, नियमों का सख्ती से पालन और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

14 IPS officers transferred in Rajasthan ahead of the Code of Conduct, SPs of 4 districts replaced Vikalp Times

आचार संहिता से पहले राजस्थान में 14 IPS के तबादले, 4 जिलों के SP बदले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !