Friday , 9 October 2026
Breaking News

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express Way) निरीक्षण दौरे से पहले ही एक्सप्रेस-वे (Expressway0 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटा (Kota) जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित जालिमपुरा इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट मिनी बस को पीछे से टक्कर मा*र दी। हादसे में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक व्यक्ति की मौ*त हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे की है। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

 

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

 

उज्जैन से महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे बस सवार लोग: 

सुल्तानपुर थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि 26 सीटर टूरिस्ट मिनी बस (Tourist Bus) में सवार यात्री उज्जैन (Ujjain) में महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। बस में अलग-अलग परिवारों के लोग सवार थे। जालिमपुरा इंटरचेंज के पास किसी कारणवश बस सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मा*र दी।

इलाज के दौरान एक की मौत:

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बागपत (उत्तर प्रदेश) निवासी 50 वर्षीय चरण सिंह की मौ*त हो गई।

हादसे में ओमवीर (47) निवासी तुगाना, जिला बागपत, उषा बिष्ट (50) निवासी रामनगर, पिरूमद तथा गुड्डी (35) निवासी दिल्ली (Delhi) समेत चार लोग घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया।

गडकरी के दौरे से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल:

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण प्रस्तावित है। उनके दौरे से ठीक पहले हुए इस हादसे ने एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

14 IPS officers transferred in Rajasthan ahead of the Code of Conduct, SPs of 4 districts replaced Vikalp Times

आचार संहिता से पहले राजस्थान में 14 IPS के तबादले, 4 जिलों के SP बदले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !