प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां वैष्णो देवी साईकिल यात्रा सवाई माधोपुर द्वारा 16वीं यात्रा का शुभारंभ बजरिया स्थित टोंक बस स्टैंड पर हिंदुस्तान शिव सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी जितेन्द्र सिन्धी जीतू ने भगवा ध्वज दिखाकर स्वागत किया। जिला संयोजक मुकेश योगी ने बताया कि टोंक बस स्टैंड पर आलनपुर, पचिपल्या, ठिगला आदि स्थानों के 14 यात्रियों ने साईकिल यात्रा में भाग लिया। टोंक बस स्टैंड पर शिव सैनिकों ने यात्रियों को जलपान कराकर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर माता रानी के जयकारों से पूरा बस स्टैंड धर्ममय हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने सभी यात्रियों को बधाई देते हुए भगवान से इनकी सकुशल यात्रा की कामना की। स्वागत सत्कार कार्यक्रम के दौरान शंकर जंगम, गोलू, खेमचंद गोयल, मनीष गोयल सहित कई शिव सैनिक उपस्थित रहे।
Check Also
‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते
सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …
लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …
आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …
मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे
सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …
शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया