Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एडीजी एवं डीआईजी पुलिस रहे गंगापुर के दौरे पर

एडीजी पुलिस सुनील दत्त एवं डीआईजी रेंज भरतपुर लक्ष्मण गौड़ आज सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी के दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त कलेक्टर गंगापुर नवरतन कोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप जिला कलेक्टर विजेन्द्र मीना, पुलिस उपाधीक्षक के साथ बैठक लेकर जिले में लॉकडाउन-3 की पालना के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए।
एडीजी ने गंगापुर एवं बामनवास के जीरो मोबिलिटी क्षेत्र तथा जिले में सभी जगहों पर अनावश्यक लोग घरों से बाहर नहीं निकले तथा निर्देशेां एवं मेडिकल एडवाईजारी की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा कर समीक्षा की। एडीजी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से अन्य राज्यों से जिले में आने वाले तथा जिले से अन्य राज्यों में जाने के लिए प्रवासियों द्वारा किए गए ऑनलाइन पंजीयन तथा उनके मूवमेंट के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आने एवं जाने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग पूरी सतर्कता के साथ किए जानेए आने वालों को होम/संस्थागत क्वारंटाईन किए जाने तथा इस संबंध में तैयारियां एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। इसी प्रकार बाहर से आने वालों को होम/संस्थागत क्वारंटाईन किए जाने के बाद उनकी मॉनिटरिंग व निगरानी किए जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ADG DIG police tour Gangapur Sawai Madhopur lock down

गंगापुर में जीरो मोबिलिटी का लिया जायजा:- एडीजी सुनील दत्त, डीआईजी लक्ष्मण गौड, कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम नवरतन कोली सहित अन्य अधिकारियों ने गंगापुर के प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर जीरो मोबिलिटी का जायजा लिया। उन्होंने मिनी सचिवालय, रेलवे स्टेशन, बजरिया क्षेत्र, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, न्यू मार्केट, फव्वारा चौक, हायर सैंकंडरी स्कूल सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की।

पुलिस कार्मिकों की स्क्रीनिंग के दिए निर्देश:- एडीजी एवं डीआईजी ने फव्वारा चौक पर ड्यूटी पर तैनात आरएसी एवं पुलिस के जवानों से वार्ता की। पुलिस के जवानों को पूरी मुस्तैदी से लगातार ड्यूटी देने पर पर उनके कार्य की सराहना की। साथ पुलिस अधीक्षक से पुलिस कार्मिकों की स्क्रीनिंग करवाने तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !