आज बस स्टैंड जामा मस्जिद में जमाते इस्लामी हिंद शाखा छाण की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मौलाना सरफराज फलाही ने बताया कि मानवता से प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने से देश का भला होगा। जानवरों के नाम पर इंसानों ही हत्या समाज के अभिशाप है। नफरत का जो महौल देश में आज एक समुदाय के खिलाफ है, वो ही कल राष्ट्रवाद, जातिवाद, भाषावाद से होता हुआ भाई-भाई के विरूद्व हो जाएगा जो देश और समाज के लिए घातक सिद्ध होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि रमेश गोयल सरपंच बहराउण्डा खुर्द ने कहा कि देश में नफरत बांटने की राजनीति बंद होनी चाहिए। हमको आपस में भाईचारा आम करना चाहिए। समारोह में मुरारी लाल वैष्णव, पूर्व सरपंच, रघुनन्दन जांगिड़, जमाते इस्लामी हिंद सवाई माधोपुर और करौली अध्यक्ष मुहम्मद आजम खान सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया