Monday , 8 June 2026
Breaking News

निदेशक ने ली एमसीएचएन सत्रों की जानकारी

मिशन निदेशक एनएचएम एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम ने विडियों काॅलिंग कर अधिकारियों से एमसीएचएन सत्रों की ली जानकारी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि 11 जून को जिला सवाई माधोपुर में मनाया गया मातृत्व शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। निदेशालय से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं एएनएम, एलएचवी, जीएनएम एवं आशा सहयोगिनीयों द्वारा सभी टीकाकृत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, यूपीएचसी, उप स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाडी पर गुरूवार को टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर सेवाएं प्रदान की गई।

Director took information of MCHN sessions Sawai Madhopur
उन्होने बताया कि मिशन निदेशक नरेश ठकराल एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक जलज विजय द्वारा आज जिले के सीएमएचओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा एवं एएनएम से विडियों काॅलिंग कर एमसीएचएन सत्रों से प्रत्येक घटकों के बारे में अलग अलग माॅनिटरिंग अधिकारीयों से सत्रों की सूचनाएं प्राप्त की गई। जिसमें गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांचें, महिलाओं के पेट की जांच, पेशाब की जांच, खून की जांच, एचआईवी जांच वजन, लम्बाई, बच्चे की धड़कन सहित पूर्ण एएनसी चेकअप इत्यादि के बारे मे अवगत कराया।
जिला ब्लाॅक पीएचसी स्तर से ओडीके ऑनलाइन एप से समस्त अधिकारियों द्वारा माॅनिटरिंग की गई जिसमें सीएमएचओं डाॅ. तेजराम मीना, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवलकिशोर अग्रवाल, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, आरआई काॅर्डिनेटर हर्षवर्धन सिंह, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम, पब्लिक हैल्थ मेनैजर विनोद शर्मा, जिला समन्वयक यूएनएफपीए आदित्य तोमर सहित ब्लाॅक स्तर के चिकित्सा अधिकारीयों व चिकित्सा प्रभारीयों द्वारा एमसीएचएन सत्रों के रिकाॅर्ड संधारण और पूरक पोषण, गृहभ्रमण, डयू लिस्ट एवं खतरे वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाने की सलाह दी एवं परिवार कल्याण के रजिस्टरों की जांच कर कार्यो में गुणवत्ता बढानें के निर्देश प्रदान किये गये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !