Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अगस्त क्रांति सप्ताह में आयोजित होंगे स्वच्छता और कोरोना जागरूकता के कार्यक्रम

भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 की वर्षगांठ पर गांधीजी के 150 वीं जयन्ती वर्ष पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से अगस्त क्रांति को लिंक करते हुये इस बार 9 से 15 अगस्त तक सप्ताहभर गांधीजी के आदर्श स्वच्छता, स्वास्थ्य और राष्ट्रवाद के साथ कोरोना जागरूकता सम्बंधी आयोजन होंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की गुरूवार को आयोजित बैठक में अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार कर निर्णय लिये गये।

 

Cleanliness and corona awareness programs to be held in August revolution week

 

9 अगस्त को जिला और ब्लाॅक स्तर पर तथा सवाई माधोपुर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मलारना डूंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बौंली और चौथ का बरवाड़ा में वन विभाग के कार्यालय, खण्डार, बामनवास और गंगापुर सिटी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गांधी वाटिका विकसित करने के लिए पौधरोपण के कार्यक्रम होंगे। भारत छोड़ो आंदोलन पर विचार गोष्ठी भी आयोजित होगी।

10 अगस्त को स्वच्छ राजस्थान के अन्तर्गत जिला और उपखण्ड मुख्यालयों के मुख्य मार्गों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुये एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, गाईड और समाज सेवको को जोड़ते हुये सफाई कार्य किया जायेगा।

11 अगस्त को जिला एवं उपखंड स्तर पर सफाईकर्मियों एवं सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाईकर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

12 अगस्त को सोशल मीडिया, एफएम रेडियो के माध्यम से आमजन को “पहला सुख निरोगी काया” और कोरोना बचाव के सम्बंध में जागरूक किया जायेगा।

13 अगस्त को 150 कोरोना वॉरियर्स महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। इसमें डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी शामिल हैं।

14 अगस्त को गौशालाओं में पौधारोपण और ऑनलाइन किसान सम्मेलन होगा।

15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित गल्र्स माउनटाउन विद्यालय में “एक शाम देश के नाम” सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
बैठक में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, उपखंड अधिकारी रघुनाथ, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम, सहायक निदेशक जनसंपर्क ब्रजेश सामरिया, सुरेश गुप्ता, सीडीईओ रामकेश मीना, आयुक्त नगर परिषद सवाई माधोपुर रविन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !