Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीएचओ के 1500 अतिरिक्त पदों पर भर्ती को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 6310 पदों पर प्रक्रियाधीन भर्ती प्रक्रिया में 1500 अतिरिक्त पद जोड़ने का निर्णय लिया है। अब सीएचओ के कुल 7810 पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एनएचएम की ओर से प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

Chief Minister approves recruitment for additional 1500 CHO posts

प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए सीएचओ के 6310 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में 1500 अतिरिक्त पद शामिल कर अब सीएचओ के कुल 7810 संविदा पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इसमें से सीएचओ के 2310 संविदा पद वर्ष 2019-20 के लिए स्वीकृत थे, जिन पर भर्ती के लिए प्रक्रिया विज्ञप्ति जारी होने के बाद स्थगित कर दी गई थी। वर्ष 2020-21 के दौरान सीएचओ के 5500 पद और स्वीकृृत किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत अभियान के तहत राजस्थान में वर्ष 2022 तक उप-स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के रूप में क्रियाशील किये जाने का लक्ष्य है। उक्त संविदा कार्मिकों को एनएचएम के परियोजना परिपालन योजना (पीआईपी) के प्रावधानों के तहत मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि देय होंगे। सीएचओ के पद पर संविदा सेवाएं पीआईपी की अवधि तक जारी रह सकेंगी।
मुख्यमंत्री के सीएचओ के कुल 7810 पदों पर भर्ती करने के इस निर्णय से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !