जिले में गुरूवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।
इस दौरान मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण गाईड लाईन का पालन किया गया। निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान एएनएम, एलएचवी आशा सहयोगिनी और नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आँगनवाडी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुरुवार को एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। साथ ही टीकाकरण सत्रों की जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रभावी मॉनिटरिंग की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया