Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पाले एवं शीत लहर से करें फसलों का बचाव

पाले एवं शीत लहर से करें फसलों का बचाव

जिले में तापमान गिरना शुरू हो गया है। जल्द ही पाले का प्रकोप सामने आ सकता है। सर्दी के मौसम में जिस रोज दोपहर से पहले ठण्डी हवा चलती है एवं हवा का तापमान जमाव बिन्दु से नीचे गिर जाए तथा दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए एवं आसमान साफ रहे या आधी रात के बाद से ही हवा रूक जाए तो पाला पड़ने की संभावना रहती है। साधारणतया तापमान चाहे कितना ही नीचे चला जाये, यदि शीतलहर हवा के रूप में चलती रहे तो कोई नुकसान नहीं होता है, परन्तु यदि इसी बीच हवा चलना रूक जाये तथा आसमान साफ हो तो पाला पड़ता है जो कि फसलों के लिये नुकसानदायक है।
पाले से बचाव के लिये कृषि विभाग के सहायक निदेशक (विस्तार) सी.पी. बडाया ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार सीमित क्षेत्र वाले उद्यानों/नगदी फसलों में भूमि के ताप को कम न होने देने के लिये फसलों को टाट, पाॅलिथिन अथवा भूसे से ढक दें। वायुरोधी टाटियाँ, हवा आने वाली दिशा की तरफ यानि उत्तर-पश्चिम की तरफ बांधे। नर्सरी, किचन गार्डन एवं कीमती फसल वाले खेतों में उत्तर-पश्चिम की तरफ बांधकर क्यारियों के किनारे पर लगायें तथा दिन में पुनः हटायें।
जब पाला पड़ने की सम्भावना हो तब खेत में सिंचाई करनी चाहिए। नमी युक्त जमीन में काफी देर तक गर्मी रहती है तथा भूमि का तापक्रम एकदम कम नहीं होता है। जिस दिन पाला पड़ने की सम्भावना हो, फसल पर 2 ग्राम गंधक प्रति लीटर पानी का घोल छिड़कें। एक छिड़काव का असर दो सप्ताह तक रहता है। यदि इस अवधि के बाद भी शीत लहर एवं पाले की संभावना बनी रहे तो छिडकाव को 15-15 दिन के अन्तर से दोहराते रहे या थायो यूरिया 500 की आधा ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी वाले घोल का छिडकाव करें।
सरसों, गेहूँ, चना, मटर, सब्जियों जैसी फसलों को पाले से बचाने में गंधक का छिडकाव करने से न केवल पाले से बचाव होता है, बल्कि पौधों में लौह तत्व की जैविक एवं रासायनिक सक्रियता बढ़ जाती है, जो पौधों में रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने एवं फसल को जल्दी पकाने में सहायक होती है।
फसलों को बचाने के लिए दीर्घकालीन उपाय के रूप में खेत की उत्तरी-पश्चिमी मेढों पर तथा बीच-बीच में उचित स्थानों पर वायु अवरोधक पेड़ जैसे शहतूत, शीषम, बबूल, खेजडी, जामुन आदि लगा दिये जायें तो पाले और ठण्डी हवा के झौंकों से फसल का बचाव हो जाएगा।

News Regarding crop protection from cold

निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन

बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आरसेटी, सवाई माधोपुर द्वारा 21 युवाओं को 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका समापन समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बीओबी, सवाई माधोपुर क्षेत्र के आरबीडीएम आर.पी. मीना, अग्रणी बैंक प्रबंधक के.एन. शर्मा, नेशनल एकेडमी आफ रूडसेटी सुरेश पंवार उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक रूप चन्द मीना ने बताया कि प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार के लिये ऋण लेना चाहें तो उन्हें बीओबी द्वारा पूर्ण जानकारी दी जाएगी ताकि वे बैंक, जिला उद्योग केन्द्र, विभिन्न राजकीय वित्त निगमों आदि में लोन के लिये आवेदन कर सकें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !