Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन के लिए आमुखीकरण कार्यशाला हुई आयोजित

सवाई माधोपुर जिले सहित प्रदेशभर में आगामी 17 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो अभियान की जिलास्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। कार्यशाला में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना व डब्ल्यू एच ओ एसएमओ डॉ. राजेश जैन ने सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियन्वयन एवं कार्य योजना के लिए किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। सभी को जानकारी दी गई कि संपूर्ण कवरेज हेतु माइक्रोप्लान बनाकर आवश्यक तैयारियां की जाए। साथ ही खंड प्रभारी सहित सीएचसी, पीएचसी प्रभारी कार्ययोजना बनाकर अभियान की पुख्ता मॉनिटरिंग करें। साथ ही उन्होंने दवा पिलाने के अनुभवों को साझा किया।

workshop organized for successful Pulse Polio campaign

उन्होनें कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार पोलियो की दवा को हर पांच साल तक के बच्चों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उसे सफल बनाने में योगदान सुनिश्चित कर देश को पोलियो मुक्त बनाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि पहले दिन बूथ पर लक्षित बच्चों को तथा अगले दो दिन घर घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। पोलियोरोधी दवा के महत्व और फायदे बता कर अभियान की कार्ययोजना, माइक्रोप्लान, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, प्रभावी सुपरविजन, मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग प्रपत्रों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, एए केके गोस्वामी, अर्बन कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी पीएचसी, सीएचसी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !