Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वच्छता पर जन चेतना कार्यक्रम हुआ आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव में स्वच्छता पर जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ब्यूरो के प्रभारी नेमी चन्द मीना ने स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों पर बल देते हुए बताया कि स्वच्छता देश और राष्ट्र की आवश्यकता है इससे ना केवल हमारा विद्यालय, घर आंगन ही स्वच्छ रहेगा पूरा देश ही स्वच्छ रहेगा इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान जो कि हमारे देश के प्रत्येक गांव व शहर के बुनियादी ढांचे को बदलना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हम सबको मिलकर इसे जन आंदोलन बनाना है जिससे गांधीजी का स्वच्छ भारत का स्वप्न पूरा हो सके। साथ ही मीना द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइनों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम उपस्थित सभी को कोविड-19 से सावधानी बरतने व कोरोना वैक्सीन टीके के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया।

Public consciousness program organized on cleanliness in Sawai Madhopur
संगोष्ठी में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा द्वारा बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में सरकार और हम काफी हद तक सफल हो गये है। जैसा कि कहा गया है कि “स्वच्छता भगवान की ओर अगला कदम है” हम भारत के लोग अगर हर प्रभावी रूप से इसकी पालना करते है तो आने वाले समय में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश साफ सुथरा नजर आएगा एक सच्चे भारतीय होने का हमारा फर्ज है कि “न गंदगी फैलाएं न फैलाने दें” देश को अपने घर कि तरह साफ सुथरा रखे ताकि हम सब गर्व से कहे की हम भारतवासी है। शर्मा द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता चन्द्रशेखर व किरोड़ी लाल ने भी स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेघराज गुर्जर, कुमारी काली गुर्जर, भगवान सिंह, विकास व मुस्कान मीणा विजेता रहे सभी विजेता छात्र-छात्राओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !