Sunday , 8 March 2026
Breaking News

इस साल नहीं भरेगा चौथ माता और पशु मेला

कोविड-19 महामारी को देखते हुये इस बार चौथ माता का वार्षिक मेला नहीं भरेगा। चौथ का बरवाड़ा में स्थित इस मंदिर में श्रद्धालु आम दिनों की तरह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर साथ दर्शन कर सकेंगे। मेले के साथ आयोजित होने वाला पशु मेला भी आयोजित नहीं होगा। मंदिर के आसपास दुकाने संचालित नहीं होंगी। झूले-चकरी आदि नहीं लगाएं जाएंगे। मुख्य मेला स्थल, इसके आसपास तथा कस्बे के बाहर किसी भी प्रकार का भंडारा आयोजित नहीं किया जा सकेगा। प्रसाद, नारियल, फल, माला आदि पहाड़ी स्थित मंदिर तक नहीं लाया जा सकेगा। इन्हें नीचे चैनल गेट पर ही ले लिया जाएगा।

Chauth Mata and cattle fair will not be celebrated this year
मंगलवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आयोजित जिला मेला समिति की बैठक में ये निर्णय लिये गये। चौथ का बरवाड़ा के आसपास के गांवों में रहने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि में धर्मशालाओं या खुले में न सोने के लिये समझाया जाएगा। उन्हें दर्शन करने के बाद घर जाने तथा दर्शन वाले दिन ही यहाॅं पहुंचने के लिये समझाइश करने के लिये चौथ माता ट्रस्ट विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। किसी यात्री को धर्मशालाओं या रैन बसेरों में रूकवाया जाएगा तो सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
चौथ माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीदास सिंह राजावत ने जिले में कोविड-19 का प्रसार न हो, इसके लिये सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सरकारी गाईडलाइन का पालन करें तथा केवल अन्य दिनों की तरह दर्शन कर अपने घरों को रवाना हो जायें।
बैठक में सरपंच सीतादेवी सैनी, अजीम आदि ने भी प्रशासन की व्यवस्था एवं निर्णय के अनुसार पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, चौथ का बरवाड़ा एसडीएम सुशीला मीना, विकास अधिकारी रामावतार मीना उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !