Saturday , 11 July 2026
Breaking News

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग (Khaildar Premier League) (KPL) सीजन-1 का आयोजन 2 जून से 6 जून 2026 तक किया जाएगा। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रात्रिकालीन होंगे। मैच (Cricket Match) प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक खेले जाएंगे।

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मैदान पर आकर्षक लाइटिंग, लाइव प्रसारण और बेहतर सुविधाओं की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का शानदार अनुभव मिल सके। लीग में सांगोद, कोटा (Kota), चहेड़िया, बारां, वजीरपुर, उदेइ, मलारना डूंगर, बहतेड़ और बौंली बेरखंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इस दौरान मेजबान कमेटी के सदस्य मोईन खान, मोहम्मद मुशाहिद, आजम खान, जावेद खान, अजहर खान, सालिब खान, अदील खान, अदिल नेता, नाज वाकिफ, सलमान और माज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस …

Retired bank manager donates 10 lakh for the development of a government school Binjari Sawai Madhopur Vikalp Times

10 लाख के दान से चमकेगा सवाई माधोपुर का यह सरकारी स्कूल, सरकार भी देगी 15 लाख

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग (Education Department) की संयुक्त पहल …

Security stepped up in Ranthambore ahead of the rains in Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बारिश से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, श्रद्धालुओं और वन्यजीवों के लिए खास तैयारी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : मानसून (Monsoon) के आगमन को देखते हुए रणथंभौर टाइगर …

Is this the drinking water arrangement Not a single drop of water for four months Sawai Madhopur Vikalp Times

क्या यही है पेयजल व्यवस्था? 4 महीने से एक बूंद पानी नहीं! अब कलेक्टर से लगाई गुहार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में पिछले कई …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !