Tuesday , 26 May 2026
Breaking News

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी माही उर्फ महजबी को इटावा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस केस में चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

पुलिस के मुताबिक गिरोह इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए अमीर युवकों से दोस्ती करता था। इसके बाद महिला आरोपी जिम ट्रेनिंग फीस और मुलाकात के बहाने युवकों को कोटा बुलाती थी। होटल में मिलने के बाद लड़की और उसके साथी युवकों को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की डिमांड करते थे।

यह भी पढ़ें : Instagram Friendship से Honeytrap तक, युवक से वसूले 3.5 लाख

Instagram Friendship से Honeytrap तक, युवक से वसूले 3.5 लाख

 

एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि एक पीड़ित युवक ने इटावा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने बताया कि इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद उसे कोटा बुलाया गया। होटल में मुलाकात के अगले दिन आरोपी पक्ष ने उस पर दु*ष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 15 लाख रुपए मांगे। बाद में आरोपियों ने 3.5 लाख रुपए लेकर समझौता कर लिया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने (Police) साइबर सेल की मदद से जाल बिछाया और पहले अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू, योगेंद्र मीणा, रियासत अली उर्फ सोनू और अब्दुल रईस कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो कारें और मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। वहीं फरार महिला आरोपी महजबी की तलाश लगातार जारी थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला आरोपी पहले भी एक अन्य मामले में झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर कोर्ट में बयान बदलने के नाम पर लाखों रुपए वसूल चुकी है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका है कि पूछताछ में ऐसे कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Coal mine china global news 23 May 2026

चीखों से गूंजी कोयला खदान, 90 लोगों की दर्दनाक मौ*त

चीन: चीन (China) के शांक्सी प्रांत में स्थित एक कोयला खदान (Coal Mines) में हुए …

School holidays extended in Rajasthan, children are in for a treat!

राजस्थान में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, बच्चों की हुई बल्ले-बल्ले!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पड़ रही भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच विद्यार्थियों (Students) और …

Petrol and diesel prices rise for the third time in 10 days

महंगाई का नया झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में एक बार फिर …

Education attendance KN Modi University, ACB takes major action Tonk - Vikalp Times

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार, के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस के बदले रिश्वत, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

टोंक: राजस्थान (Rajasthan) के टोंक (Tonk) जिले में स्थित के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी (KN Modi University) …

Rajasthan High Court issues major order, Panchayat and body elections to be held by July 31 - Vikalp Times

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत (Panchayat Election) और निकाय चुनावों (Civic Election) को लेकर हाईकोर्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !