कोटा: कोटा (Kota) जिले के इटावा थाना क्षेत्र में हनीट्रैप (Honey Trap) का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को जाल में फंसाकर दु*ष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की ध*मकी दी गई और उससे 3.50 लाख रुपए वसूल लिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस (Police) के अनुसार, युवक की इंस्टाग्राम (Insta) पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने जिम ट्रेनिंग की फीस देने के बहाने उसे होटल बुलाया। बाद में युवती और उसके साथियों ने दु*ष्कर्म का मामला दर्ज कराने की ध*मकी देकर 15 लाख रुपए की मांग की। सौदेबाजी के बाद 3.50 लाख रुपए में मामला तय हुआ। पीड़ित युवक ने पहले ही पुलिस को हनीट्रैप की जानकारी दे दी थी।
तय योजना के तहत जब आरोपी रुपए लेने पहुंचे तो पुलिस ने मौके से योगेंद्र मीना, रियासत अली उर्फ सोनू, अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू और रईस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की ध*मकी देकर ब्लैकमेल करता था। मामले में शामिल महिला आरोपी की तलाश जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया