Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कांग्रेस ने मनाई सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती मनाई गई। सर्व प्रथम नगर परिषद के सभापति विमल महावर ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री संजय गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ मे जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुभाषचन्द्र बोस का 23 जनवरी 1897 मे उड़ीसा के कटक मे जन्म हुआ। उन्होने पहले भारतीय सशस्त्र बल की स्थापना की जिसका नाम आजाद हिन्द फोज रखा गया।

Sawai Madhopur Congress celebrated the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

उनके “तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा” के नारे ने भारतीयों के दिलो मे देश भक्ति की भावना उत्पन्न की। नगर परिषद सभापति विमल महावर ने कहा कि वे 1938-1939 मे इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जलियावाला बाग हत्याकांण्ड ने उन्हे इस कदर विचलित कर दिया कि वे भारत की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, पार्षद संजय गौतम, तूफानसिंह, शाहरुख, अजय, विजय पणिकर, हेमेन्द्र शर्मा, शेलेन्द्र चौधरी, रईस करमोदा सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुभाषचन्द्र बोस को इस सदी का महा नायक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता बताई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !