Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलक्टर ने पहला टीका खुद लगवाकर किया कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का शुभारम्भ

कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का शुभारंभ जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने बजरिया शहरी पीएचसी में खुद के टीका लगवाकर किया। इस अवसर पर कलक्टर ने कहा कि आमजन में कोविड टीकाकरण को लेकर किसी तरह का भय एवं भ्रम नहीं रहे, इसलिए उन्होंने खुद शहरी पीएचसी बजरिया में दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर पहला टीका लगवाया है। कलक्टर ने कहा कि ये वैक्सीन इम्यूनिटी, सैफ्टी और ऐफिकेसी तीनों पैमानों पर खरी उतरती है। कलक्टर ने बताया कि जिले में टीकाकरण के प्रथम चरण में मेडिकल से जुड़े लगभग सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड के टीके लगाए गए है। दूसरे चरण में जिले के सभी राजस्व अधिकारी व नगर परिषद व फ्रंट लाइन वर्कर्स के कोरोना का टीके लगवाएं जा रहे है। आमजन में टीके को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियां व भ्रम नहीं हो। उन्होंने बताया कि उपखण्ड़ अधिकारियों ने भी अपने अपने उपखंड में दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर टीका लगवाया है। जिला कलक्टर के बाद एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने भी टीका लगवाया। गुरूवार को जिले में आठ स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया।

 

collector launched second phase covid-19 vaccination by getting the first vaccine himself

सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लगवाया टीका:- कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने सभी प्रक्रियाएं पूरी की। पंजीयन जांच से लेकर, सत्यापन के बाद कलेक्टर ने टीकाकरण कक्ष में पहुंचकर टीका लगवाया। इसके बाद ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घंटा चिकित्सकों की निगरानी में बैठे रहे। इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि दूसरे चरण में पहला टीका लगवाकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपने संदेश में कहा “जब भी बारी आए, बिना किसी डर के टीका लगवाएं”

गौरतलब हैं कि जिले में अब तक तकरीबन 7 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड का टीका लग चुका है, जिनमें से एक भी स्वास्थ्यकर्मी को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी नहीं हुई है। इस दौरान सीएमएचओं डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ डॉ. बीएल मीना, तहसीलदार प्रीति मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

उपखंड मुख्यालयों पर एसडीएम ने लगवाए टीके:- जिला मुख्यालय पर कलेक्टर एवं एडीएम ने दूसरे चरण का शुभारंभ टीका लगवाकर किया। वहीं उपखंड मुख्यालयों पर संबंधित एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में टीका लगवाकर वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया।

नगर परिषद कार्मिकों को टीकाकरण शुक्रवार को:- कलेक्टर ने बताया कि गुरूवार को राजस्व कार्मिकों के टीकाकरण के बाद दूसरे फ्रंट लाइन वर्कर्स में नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के कार्मिकों के कोविड-19 का टीकाकरण शुक्रवार 5 फरवरी को किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !