Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

समय पर समस्या समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्यवाही

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आज शुक्रवार को सर्किट हाउस में आमजन की सार्वजनिक और निजी समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि गत 15 जनवरी को उन्होंने जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की थी। उनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान हो गया है लेकिन कुछ समस्याओं का अभी तक समाधान न होने से परिवादी आज पुनः शुक्रवार को परिवाद लेकर पेश हुये हैं जो गलत है। समय पर समस्या समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही होगी। जनसुनवाई में जिला प्रभारी सचिव और सम्भागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर भी उपस्थित रहे।

Strict action will be taken against officials who do not solve the problem on time

छोटी उदेई में हुये हत्याकांड में पीड़ित परिवार द्वारा आर्म्स लाइसेंस दिलवाने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि मृतक के आश्रित को ढ़ाई लाख रूपये की सहायता दी गई है। पुलिस द्वारा कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है तथा आर्म्स लाइसेंस के आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।
जनसुनवाई के दौरान जस्टाना के राशन डीलर का लाइसेंस बहाल करने, वन विभाग द्वारा 3 वर्ष पहले हुई पर्यटन गाईडों की भर्ती के 36 सफल आवेदकों को अब तक प्रशिक्षण नहीं देने पर डीएफओ को मामले की जाॅंच कर जल्द से जल्द समाधान निकालने, खैरदा से चौथ का बरवाड़ा मेगा हाइवे की सड़क के बीच खड़े विद्युत पोलों की शिफ्टिंग करने, दीनदयाल योजना में 3 आवेदकों को कनेक्शन न देकर बिछाई गई लाइन को ही हटा देने, बरनावदा में 49 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में प्रभारी मंत्री ने जाॅंच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
डेकवा के लिये आवंटित शराब दुकान को सवाई माधोपुर सिटी से संचालित करने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने जाॅंच कर 2 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान 16 माह से नगर परिषद के चक्कर काट रहे प्रार्थी को प्रभारी मंत्री ने तत्काल राहत देते हुए 1 घंटे के भीतर उसका कार्य करवाया। प्रार्थी ने 10 अक्टूबर 2019 को आवेदन किया था कि उसकी आवासीय भूमि के साईट प्लान और पट्टे में दर्ज डेटा में विसंगति है। इसकी शुद्धि के लिये वह रोज नगर परिषद के चक्कर काट रहा था। 1 घंटे के भीतर कार्य हो जाने पर आवेदक ने प्रभारी मंत्री का आभार प्रकट किया। सवाई माधोपुर नगर परिषद से ही सम्बंधित दूसरे प्रकरण में प्रार्थी 20 साल से चक्कर काट रहा है। उसने नगर परिषद से ही नीलामी में प्लाॅट खरीदा लेकिन उसे पट्टा नहीं मिला। प्रभारी मंत्री ने फाइल को तत्काल डीएलबी भिजवाकर प्रार्थी को पट्टा दिलवाने के निर्देश आयुक्त को दिये।
शहर वासियों की मांग पर प्रभारी मंत्री ने सट्टा, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 7 साल से फरार चल रहे 30 लाख रूपये ठगी के 2 वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये हरसम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर अंसारी मौहल्ला समेत सभी मौहल्लों, बाजारों में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण हटा कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। बामनवास पट्टी कलां में चारागाह पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने वाटरशड या मनरेगा में ट्रैंच खुदवाने के निर्देश दिए ताकि अतिक्रमण रोकथाम के साथ जल संरक्षण भी हो जाए।
लिवाली में 11 बीघा खेत से सरसों काट ले जाने के मामले में प्रभारी मंत्री ने पुलिस को समुचित जाॅंच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। बाटौदा ग्राम पंचायत में मनरेगा में फार्म पौंड निर्माण की स्वीकृति के बावजूद मस्ट्रोल जारी नहीं करने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने जिला परिषद सीईओ को मस्टर रोल जारी करवा कर फार्म पौंड का निर्माण पूर्ण करवाने तथा तत्काल ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। आटून कलां में यूआईटी की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में भी जाॅंच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !