बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत आज रविवार को रणथंभौर परिक्षेत्र के झूमर बावड़ी वनक्षेत्र में करीब 20 किलो प्लास्टिक, पॉलिथीन, 150 कांच की बोटल इक्कठी कर साफ सफाई की तथा कचरे को नष्ट किया गया।
लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। इस क्षेत्र में काफी ज्यादा प्लास्टिक बॉटल्स, कांच की बॉटल्स व पॉलिथीन आदि का कचरा होता है क्योंकि यहाँ पर एक होटल तथा रणथंभौर रोड़ नजदीक होने के कारण रोड़ पर पड़ा काफी कचरा उड़कर जंगल में आ जाता। इस क्षेत्र में टाइगर, पैंथर, सांभर, चीतल एवं नीलगाय आदि कई वन्यजीवों का हमेशा विचरण रहता है। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन खाने से किसी भी समय वन्यजीवों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संस्था पिछले 20 माह से रणथंभौर परिक्षेत्र को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त एवं पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रहे। जिसके तहत हर सप्ताह रणथंभौर परिक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में एक स्थान तय कर वहाँ की साफ सफाई की जाती है। साथ ही लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरुक भी किया जाता है। इस अवसर पर वन विभाग के फारेस्ट गॉर्ड छित्तर लाल सैनी, राजेन्द्र गुर्जर, संस्था के सदस्य राजेश सैनी, विष्णु सैनी, सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा, दिलखुश सैनी, अरविंद कुमार बैरवा, विजेंद्र माधोसिंहपूरा, विनोद पिपलवाड़ा, रिंकू सैनी खिरनी एवं रूप सिंह मीना आदि ने भाग लिया।