Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रेलवे स्टेशन चेकपोस्ट का निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने तथा कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगातार एक्टिव में मोड़ में रहकर लोगों को समझाइश के साथ ही प्रोटोकॉल की पालना करवाने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे है। वही आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मिशन मोड़ में कार्य कर रहे है। आज शनिवार को अपरान्ह तीन बजे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय के बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन की पालना एवं जन अनुशासन पखवाड़े की पालना का निरीक्षण करने निकल पड़े। कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बनाई गई चेक पोस्ट पर पहुंचकर बाहर से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने की जांच की। उन्होंने यात्रियों द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाए जाने पर उनके कोविड-19 सैंपल लेने तथा उन्हें क्वारंटाइन करने की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर नियुक्त कार्मिकों ने बताया कि गत दिवस की रिपोर्ट के अनुसार 261 यात्री दूसरे राज्यों से आएए जिनमें से 38 नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाए थेए शेष 223 के सैंपल जांच के लिए गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने चेकपोस्ट प्रभारी एवं नियुक्त चिकित्सक को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे स्टेशन के निकट सिटी सेंटर, हम्मीर सर्किल, मंडी रोड़ होते हुए सवाई माधोपुर सिटी के बाजारों में पहुंचे। यहां उन्होंने बाजार में अनावश्यक घूमते मिले लोगों से सवाल जवाब किए।

Sawai Madhopur Collector and SP inspected railway station checkpost

उन्होंने लोगों को समझाया कि यह समय संकट का समय है। इस समय सभी घर पर रहे, सुरक्षित रहे। अति आवश्यक कार्य हो तो ही बाहर निकलें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ी जा रही इस लड़ाई को जीतने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। लोग घर पर रहकर प्रोटोकॉल का पालन करें। बाजार में अनुमत गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधि मिलने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नो मास्क-नो मूवमेंट की पालना करने तथा गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !