Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रमुख शासन सचिव राजस्व ने तहसील कार्यालय एवं पटवार घर का किया औचक निरीक्षण

राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने आज गुरूवार को तहसील कार्यालय सवाई माधोपुर और ठींगला के पटवार घर पहुुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय मे मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया तथा राजस्व रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए मॉडर्न रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थाओं को देखा। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के सीसीटीवी से जुड़े होने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में तहसीलदार और मौजूद कार्मिकों से सवाल जवाब किए। प्रमुख शासन सचिव राजस्व ने तहसील में ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण तथा डिजिटल इंडिया लेंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मॉडर्नाइजेशन के कार्य पर नियुक्त कार्मिक से तरमीम एवं अन्य रिकॉर्ड के संबंध में सवाल जवाब किए।

Principal Secretary Revenue did surprise inspection of Tehsil office and Patwar house in sawai madhopur

इसके बाद तहसील कार्यालय में अपने प्रमाण पत्र संबंधी कार्य के लिए आए लोगों से संवाद किया तथा उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों में कोई परेशानी तो नहीं होती है के संबध में फीडबेक प्राप्त किया। लोगों से ऑनलाइन प्रमाण पत्र तथा जमाबंदी आदि मिलने के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ठींगला स्थित पटवार घर पहुंचकर पटवारी से रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव के साथ जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी और उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !