Thursday , 23 April 2026
Breaking News

लगातार अनुपस्थित रहने पर पटवारी को किया निलंबित

जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष गुप्ता तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार यादव एवं विकास अधिकारी तथा डी.आर.जी. की उपस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की जिले में प्रगति पर चर्चा की।

Patwari Suspended District Collector Chief executive officer Swachh Bharat Abhiyan Mission
बैठक में ग्राम पंचायत रांवल के पटवारी राजेश मीणा ने जिला कलेक्टर को बताया कि 23 फरवरी को चार्ज मिलने के पश्चात बिना सूचना के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निरन्तर अनुपस्थित रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित करने तथा 16 सीसीए की चार्जशीट दिए जाने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में जिला परिषद सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक का ग्राम सेवकों ने बहिष्कार किया। इस पर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मंगलवार को आयोजित इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले ग्राम सेवकों के एक दिन की वेतन कटौती की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इसी बैठक को पुनः बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहली पारी में बुधवार को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में चौथ का बरवाड़ा, बामनवास तथा गंगापुर पंचायत समिति के ग्राम सेवकों की बैठक ली जाएगी। इसी प्रकार दूसरी पारी में बुधवार को दोपहर 2 बजे जिला परिषद सभागार मे खण्डार, बौंली तथा सवाई माधोपुर पंचायत समितियों के ग्राम सेवकों की बैठक ली जाएगी। उन्होनें कहा कि उक्त बैठक में सभी ग्राम सेवकों को उपस्थित रहना होगा। अन्यथा उनके एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी और ऐसी ही प्रक्रिया अनुपस्थित रहने वाले ग्राम सेवकों के लिये उसके अगले दिन पुनः बैठक आयोजित कर की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !