Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हथड़ोली सरपंच रघुवीर मीना के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग

ग्राम पंचायत हथड़ोली सरपंच रघुवीर मीना के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर गुरूवार सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन किया जा रहा है।

Sarpanch Murder case baunli Villagers Hunger Strike demanding High level police Investigation
इस मौके पर अनशनकारियों ने बताया कि बताया कि 14 फरवरी की रात खनन अधिकारी प्रकाश माली एवं आरएसी के जवानों के साथ बजरी के अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते समय बजरी खनन माफियाओं औरा चारागाह भूमि के अतिक्रमणकारियों ने सरपंच रघुवीर मीना की हत्या कर दी। इस हत्याकांड को 23 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक हत्यारों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। ना ही नामजद हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या करने वाले अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं तथा सरपंच के सदस्यों को धमका रहे हैं।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि जब तक सरपंच के हत्यारों और षडयन्त्रकारियों की गिरफ्तारी सहित चारागाह भूमि को मुक्त करवाने, सरपंच रघुवीर मीना को शहीद का दर्जा दिलवाने, बजरी खनन माफियाओं से मिले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने, सरपंच के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, चारागाह अतिक्रमियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट पर करने सहित विभिन्न मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक सरपंच के पुत्र भैरूलाल, सरपंच की पत्नी धोली देवी, पुत्री इन्दा, मित्र बाबूलाल फुलवाडिया, समाज सेवी अन्नत बडिसा ने अन्न का त्याग करते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम कलेक्ट्रेट के सामने अनशन जारी रखेंगे। साथ ही बताया कि 13 मार्च को भारी जनआक्रोश के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !