Thursday , 23 April 2026
Breaking News

4 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर होगी मतगणना

4 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर होगी मतगणना

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीनों चरणों के मतदान की गणना 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से तथा जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना दोपहर 1 बजे से होगी। मतगणना के लिए गंगापुर सिटी और बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र के मतगणना कक्ष में 14 टेबल तथा शेष पंचायत समिति क्षेत्रों के मतगणना कक्ष में 7-7 टेबल लगेगी। मतगणना केन्द्र भवन के कमरा नम्बर 18 (ग्राउंड फ्लोर) में गंगापुर सिटी, कमरा नम्बर 22 (फर्स्ट फ्लोर) में बामनवास, कमरा नम्बर 5 (ग्राउंड फ्लोर) में बौंली, कमरा नम्बर 11 (ग्राउंड फ्लोर) में मलारना डूंगर, कमरा नम्बर 26 (फर्स्ट फ्लोर) में सवाई माधोपुर, कमरा नम्बर 29 (फर्स्ट फ्लोर) में चौथ का बरवाड़ा तथा कमरा नम्बर 10 (ग्राउंड फ्लोर) में खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र की मतगणना होगी।

 

Counting of votes will be done at sawai madhopur district headquarters on September 4

 

2 एक्टिव केस नेगेटिव होने के साथ ही सवाई माधोपुर फिर हुआ कोरोना मुक्त

2 एक्टिव कोरोना मरीजों की आज मंगलवार नेगेटिव होने के साथ ही सवाई माधोपुर जिला एक बार पुनः कोरोना मुक्त हो गया है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले के पुनः कोरोना मुक्त होने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, वैक्सीनेशन करवा चुके सभी नागरिकों की प्रशंषा की है तथा आगे भी राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन की पूर्ण पालना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 18 साल से अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति कोविड-19 टीके की दोनों डोज निर्धारित अन्तराल पर लगवा लें। अभी कोरोना का प्रकोप नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से तीसरी लहर आयी तो यह टीकाकरण ही हम सबकी रक्षा करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि पूरी सतर्कता बरतते हुए जिले को सतत कोरोना मुक्त रखने की दिशा में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके लिए प्रोटोकॉल एवं एडवाइजरी की पालना के साथ ही समय पर टीकाकरण करवाने के लिए भी आग्रह किया है।

 

श्वेता गुप्ता ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम का किया निरीक्षण

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम, रणथम्भौर रोड़, सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। सचिव ने निरीक्षण के दौरान एम.आर. होम पर स्टॉप की स्थिति, दिव्यांग बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की। सचिव ने मौके पर उपस्थित संस्थान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास गुर्जर को दिव्यांग बालकों के कक्षों में बेहतर साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश दिए। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किए। संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के भी निर्देश प्रदान किये। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर संस्थान में आवासित दिव्यांग बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेस मास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर एम.आर. होम के प्रिन्सिपल बृजराज शर्मा, स्पेशल एजूकेटर नितेश शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर जितेश पहाडिया आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !