जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा और एसपी मामन सिंह के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर हेलमेट के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नियम बनाया गया था कि कलेक्ट्रेट परिसर में जो भी दोपहिया वाहन चालक आएगा वो हेलमेट लगाकर आएगा।
साथ ही यह निर्देश भी दिए गए थे कि जो दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पाया जाए तो उसका चालान किया जाए। उन्हीं निर्देशों की पालना में कभी-कभार पुलिसकर्मी बिना हेलमेट वालों के चालान बनाते हैं। ऐसे में आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 21 लोगों के चालान बनाए गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
