Sunday , 7 June 2026
Breaking News

74 लाख रुपए की पेनल्टी से भी सुधार नहीं, अब कलेक्टर ने उंची पेनल्टी लगाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने एनएलटी एवं अमृत योजना के अधिकारियों की मीटिंग लेकर कार्य की प्रगति जानी

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गंगापुर में चल रहे सीवरेज एवं अमृत जल योजना के कार्य की प्रगति समीक्षा के लिए एसडीएम कक्ष में एलएनटी, अमृत जल योजना, बिजली निगम, चंबल प्रोजेक्ट एवं पीडब्लूडी के अधिकारियों की बैठक ली। अमृत मिशन के अन्तर्गत गंगापुर सिटी शहर में पेयजल और रूडिप के अन्तर्गत सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है। काम की गति धीमी होने से शहर के बाशिन्दों को कटी और अवरूद्ध सड़क, कीचड़ और जाम जैसे समस्यायें झेलनी पड़ रही हैं।

 

 

 

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को एडीएम कार्यालय में सम्बंधित अधिकारियों और फर्म प्रतिनिधि की बैठक में काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की तथा कॉंट्रेक्ट के प्रावधान के अनुसार अधिकतम पेनल्टी लगाने के निर्देश दिये। इससे पूर्व भी फर्म पर 74 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जा चुकी है लेकिन फर्म पर इसका कोई असर नहीं हुआ तथा निर्माण कछुआ चाल से ही चल रहे हैं।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने सीवरेज के कार्य तथा अमृत जल योजना के कार्य की प्रगति लक्ष्य के अनुसार नहीं होने तथा प्रोजेक्ट में देरी होने पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही एलएनटी एवं अमृत जल योजना के ठेकेदार एवं कंपनी पर पेनल्टी लगाने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को निर्देश दिए। कलेक्टर ने एलएनटी द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्य की मोहल्ले वाइज समीक्षा की तथा कार्य में हो रही देरी के कारणों को जानने का प्रयास किया। उन्होंने एलएनटी के अधिकारियों से रोड़ रिस्टोरेशन, डाली जाने वाली लाइन और एसटीपी के संबंध में प्रगति की जानकारी ली।

 

 

 

There is no improvement even with the penalty of Rs 74 lakh, now the collector has given instructions to impose higher penalty in gangapur city

 

 

इसी प्रकार सीवरेज कार्य के संबंध में लाइन डालने के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस तथा एनएसएआई से संबंधित अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने बिजली निगम द्वारा अमृत जल योजना के स्रोत तक बिजली लाइन नहीं डाले जाने की जानकारी मिलने पर गहरी नाराजगी जताई तथा सहायक अभियंता को आज शाम तक कार्य शुरू नहीं होने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं चंबल प्रोजेक्ट के अधिकारियों से चंबल से गंगापुर को मिल रहे पानी के संबंध में जानकारी ली।

 

 

 

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चंबल से आ रहे पानी की आपूर्ति तथा गंगापुर को शुद्ध पेयजल सप्लाई के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त से प्रोजेक्ट में हो रही देरी के संबंध में कार्रवाई के निदेश दिए। बैठक में कलेक्टर ने नक्शे के आधार पर अमृत जल योजना के पाइप लाइन डालने, जल कनेक्शन करने तथा रोड़ रिस्टोरेशन के संबंध में समीक्षा की।

 

 

 

 

 

 

इसी प्रकार एलएनटी द्वारा किए गए सीवरेज कार्य तथा रोड़ रिस्टोरेशन तथा कार्य में हो रही अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पेयजल और सीवरेज लाइन के लिये रोड़ कटिंग स्वीकृति आवेदन पर तत्परता से निर्णय लें तथा सम्बंधित फर्म युद्ध स्तर पर कार्य कर लाइन बिछाने के तत्काल बार रोड़ रेस्टोरेशन कर दें।

 

 

 

 

कलेक्टर ने मौके पर ही एसडीएम से 3 पेंडिंग रोड कटिंग अनुमति फाइलें स्वीकृत करवाई। बैठक में नगर परिषद आयुक्त को रोड़ लाइटों के संबंध में निर्देश दिए तथा खराब रोड़ लाइट को बदले जाने तथा संबंधित ठेकेदार एवं कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बैठक में एडीएम नवरतन कोली एवं नगर परिषद आयुक्त दीपक चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !