Sunday , 7 June 2026
Breaking News

थाने पर विधिक चेतना शिविर का आयोजन कर दी कानून की जानकारी

सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में पैरा-लीगल वालंटियर आलोक नाथ द्वारा स्थानीय थाना परिसर में बाल विवाह रोकथाम हेतु शिविर का आयोजन कर विधिक योजनाओं की जानकारी देकर हिंसात्मक प्रकरणों के बारे में थानाधिकारी रोहित चावला से जानकारी प्राप्त की।

 Legislative consciousness camp police station Sawai madhopur information law child marriage  Paragligal Volunteer thana missing children child sexual violence trafficking labor cases
शिविर के दौरान लोगों को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के वैकल्पिक विवाद निस्तारण, लोक अदालत एवं मध्यस्थता से मामलों का निपटारा करने हेतु जानकारी प्रदान कर प्रेरित किया। साथ ही साथ थाना अधिकारी से पैरा-लीगल वालंटियर ने गुमशुदा बालकों, बाल लैंगिक हिंसा, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह के प्रकरणों संबंधी जानकारी प्राप्त कर बाल विवाह रोकथाम एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी।
पीएलवी आलोक कुमार ने लोगों को विधिक सेवा संस्थान एवं विधिक प्रावधानों से संबंधित जानकारी के पंपलेट वह फोल्डर वितरित किए।
शिविर के दौरान संतोष कोली, प्रकाश चंद ,पदम चंद कोली, एसआई होशियार सिंह, एएसआई राधेश्याम चौधरी एवं कांस्टेबल मधु यादव मौजूद रहे।
इसी के साथ बाल विवाह रोकथाम हेतु पैनल अधिवक्ता रामजी लाल जाट एवं पैरा लीगल वालंटियर हरिप्रसाद गुर्जर ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत अनियाला में किया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच हरिमोहन मीणा एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
पैनल अधिवक्ता रामजी लाल जाट ने बाल विवाह की रोकथाम बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बाल विवाह करवाने वाले लोगों को सजा के बारे में प्रावधान बताया एवं पैरा-लीगल वालंटियर हरिप्रसाद गुर्जर ने बाल विवाह रोकथाम हेतु पोस्टर, पंपलेट वितरित कर लोगों को बाल विवाह नहीं करने हेतु प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !