Saturday , 13 June 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी स्थापना महोत्सव के अवसर पर होंगे कई कार्यक्रम

गंगापुर सिटी स्थापना महोत्सव के तृतीय समारोह के अवसर पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सहित कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

GangapurCity Foundation Day Sawai Madhopur
नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा स्थानीय नागरिक समिति व प्रशासन के सहयोग से तीन दिवसीय विशाल एवं भव्य गंगापुर सिटी स्थापना महोत्सव समारोह की शुरूआत सुबह 8 बजे बालाजी चौक से सीताराम जी मन्दिर पुरानी अनाज मण्डी़ तक भव्य ध्वज यात्रा आयोजित कर की गई। शाम 6 बजे गंगाजी की महाआरती की जाएगी। 30 अप्रैल (सोमवार) को शाम 6 बजे हायर सैकेण्डरी स्कूल से प्रमुख बाजार होते हुए पुरानी अनाज मण्ड़ी सीताराम जी मन्दिर तक महोत्सव में परेड़ का आयोजन किया जाएगा।
समारोह के मुख्य दिन 01 मई (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे बद्रीनाथ जी के मन्दिर में मातृ शक्ति भजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि 8 बजे हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के जाने माने हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि सुरेन्द्र शर्मा के अलावा डाॅ. विष्णु सक्सेना, अरूण जैमिनी, वीनीत चैहान, डाॅ. कीर्ति काले सहित कई जाने माने कवियों द्वारा काव्य रस की फुहारें छोड़ी जाएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक गंगापुर सिटी विधान सभा क्षेत्र के विधायक मानसिंह गुर्जर ने बताया कि गंगापुर सिटी स्थापना महोत्सव विरासत को संजोने का तथा अपनी संस्कृति साहित्य और इतिहास से आमजन को परिचित करवाने का अवसर है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के विख्यात कवियों द्वारा शानदार कविताओं का मंचन किया जाएगा। हास्य कविताओं के सम्राट सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा काव्य मंचन किया जाना जिले वासियों के लिए एक अच्छा अवसर है। उन्होंने तीन दिवसीय गंगापुर सिटी स्थापना महोत्सव में शामिल होने के लिए जिलेवासियों को निमंत्रित करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आमजन की सपरिवार गरीमा मयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। गंगापुर सिटी स्थापना महोत्सव में शामिल होकर हम अपनी विरासत, इतिहास और संस्कृति अच्छे से जान और समझ सकते हैं।
विधायक एवं कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक ने बताया कि विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कार्यक्रम के संरक्षक जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार, एसडीएम बाबूलाल जाट, एसीएम मुनिदेव यादव, डीएसपी नरेन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता नगर परिषद गंगापुर सिटी की सभापति संगीता बोहरा करेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !