दिल्ली मुंबई रेल मार्ग स्थित मलारना रेलवे स्टेशन और कौथाली के बीच अपलाइन पर देर रात पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक व युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद स्टेशन पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची मलारना डूंगर थाना पुलिस और गंगापुर सिटी जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को रेलवे पटरियों से उठाकर स्टेशन पर रखवाया।
जीआरपी थाने के एसआई राजाराम ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। दोनों के पास किसी तरह का पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक महिला के हाथ पर चेतराम पत्नी राजंती नाम गुथा हुआ है।
फिलहाल गंगापुर जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को गंगापुर सिटी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया