Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पशु एवं आयुर्वेद चिकित्सालय के भवन बनने की राह हुई आसान

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के तहत ग्राम पंचायत तलावड़ा में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तलावड़ा में पशु चिकित्सालय एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अधिकारियों ने शिविर प्रभारी के समक्ष कार्यालयों के पट्टे जारी करने का आवेदन किया। पट्टे जारी नहीं होने से दोनों कार्यालयों को स्वामित्य प्राप्त नहीं हो पा रहे थे और स्यामित्व के अभाव में बजट नहीं मिल पा रहा था।

 

शिविर में शिविर प्रभारी द्वारा आवेदन को स्वीकार किया गया एवं ग्राम पंचायत तलावड़ा एवं पंचायत समिति खण्डार को पट्टा जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत तलावड़ा द्वारा मौके पर ही दोनों कार्यालयों के पट्टे जारी किये गये। शिविर प्रभारी बंशीधर योगी एवं तहसीलदार खण्डार द्वारा अधिकारियों को पट्टा वितरण किया गया। पट्टा बनने से अब दोनों कार्यालयों को विकास हेतु बजट का आवंटन संभव हो सकेगा।

 

The way for the construction of animal and ayurveda hospital has become easy

 

तलाकशुदा महिला के एक बच्चे को मिला पालनहार योजना का लाभ

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के तहत ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में आयोजित शिविर में पूनम देवी पत्नी भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि उसके पति भूपेन्द्र सिंह से 6 वर्ष पूर्व तलाक हो गया है और उसका एक पुत्र है। प्रार्थी पूनम देवी की आर्थिक स्थिति भी खराब है। इस पर शिविर में ही प्रार्थीया से आवेदन करवाया जाकर महिला के एक पुत्र देवी सिंह जो कि कक्षा 2 में अध्ययनरत है, को पालनाहार योजना की स्वीकृति जारी कर दी गई। इसी प्रकार भूली देवी पत्नी स्व. जगदीश नागर निवासी ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा ने शिविर में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि उसके पति जगदीश नागर की 27 जनवरी 2020 को मृत्यु हो गई थी।

 

 

 

महिला की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है एवं कृषि कार्य पर ही उनका गुजारा बहुत मुश्किल से हो पाता है। इस पर शिविर में ही प्रार्थीया से आवेदन पत्र भरवाकर महिला की एक पुत्री रीना नागर जो कि कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है, को पालनाहार योजना की स्वीकृति जारी कर दी गई। पालनहार की स्वीकृति पर लाभार्थियों ने कहा अब आर्थिक संबल मिल सकेगा। इसी प्रकार पार्वती देवी पत्नी सुरेश सैनी निवासी बालापुरा ढाणी, चौथ का बरवाड़ा ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि वह बाएं पैर से विकलांग है। उक्त महिला की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है एवं उनका गुजारा बहुत मुश्किल से हो पाता है। शिविर में महिला के दो पुत्रों घनश्याम एवं हरिकेश को पालनहार की जारी कर दी गई।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !