Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पिस्टल की नोक पर हुई लूट की वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल की नोक पर मारपीट कर नगदी एवं अन्य सामान छीनने (लूट) की वारदात का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम कोयला के समीप थाना बामनवास इलाका क्षेत्र में गत दिनों हुई फरियादी मोहन सिंह एवं उसकी पत्नी के साथ नगदी एवं मगंलसूत्र छीनने की लूट की वारदात के मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

गौरतलब है की 10 अक्टूबर 2021 की रात्रि  करीब 11 बजे फरियादी मोहन सिंह मीना निवासी बामनवास अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ गंगापुर सिटी रेल्वे स्टेशन से ऑटो किराए पर लेकर अपने गांव आ रहा था। बामनवास कोयला रोड़ पर एक मोटर बाइक पर 4 अज्ञात बदमाश आए और मारपीट कर पिस्टल की नोक पर नगदी एवं आभूषण मंगल सूत्र छीन कर ले गए। फरियादी ने मामले की रिपोर्ट थाना बामनवास पर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों की सुरागरसी एवं पतारसी के सार्थक प्रयास शुरू किए।

 

 

 

एसपी राजेश सिंह ने बताया की घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची व वृताधिकारी तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा पिस्टल/हथियार दिखा कर लूट करने वाले आदतन एवं चालानशुदा अपराधियों की सूची बना कर इनके बारे में आसूचना संकलन की गई। फरियादी गंगापुर सीटी से आया था इसलिए गंगापुर सीटी से बामनवास आने के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।

 

 

main accused of the robbery at the tip of the pistol arrested in sawai madhopur

 

वारदात के खुलासे के लिए तकनीकि सहयोग के लिए जिला स्तर की सायबर टीम की मदद ली गई। संदिग्धों से पूछताछ की जाकर इस प्रकार की वारदात करने वाले अपराधियों का चिन्हिकरण किया गया। चिन्ह्ति किये गये अपराधियों की घटनास्थल के आसपास उपस्थिति चैक की गई। सायबर टीम की तकनीकि आसूचना के अनुसार उक्त वारदात नाहर सिंह गूर्जर निवासी सितौड़ बड़ी झोपड़ी की गैंग द्वारा की गई।

 

 

 

गत 9 नवंबर 2021 को थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना की टीम द्वारा उक्त आसूचना के आधार इस गैंग के अपराधी नाहरसिहं उर्फ बागरिया पुत्र कमौदी निवासी सीतौड़ बड़ी झोपड़ी, विकास पुत्र शिवराज निवासी सीतौड़ बड़ी झोपड़ी ने पूछताछ में लूट की वारदात अपने 2 अन्य साथियों के साथ करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले में मुन्व्विस अन्य आरोपियों की तलाश के भरसक प्रयास किये गए।

 

 

 

तलाश के दौरान मामले में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया व दिनांक 28 नंवबर 2021 को आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी पुत्र पृथ्वीराज उर्फ पृथ्वी निवासी पंडित मोहल्ला ग्राम देहरी पोस्ट चांदनोली बाटोदा को गिरफ्तार किया गया। मामले में मुन्व्विस सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार व विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को निरुद्ध किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर सहित सोने का मंगलसूत्र और नकदी बरामद की है।

 

 

पुलिस टीम में शामिल सदस्य :- बृजेश कुमार मीना थानाधिकारी थाना बामनवास, मोतीसिंह सहायक उपनिरीक्षक, रामवीर सिंह हैड कांस्टेबल, डिप्टी सिंह कांस्टेबल, महेन्द्र जाखड़ कांस्टेबल, हेमराज कांस्टेबल, राकेश कांस्टेबल, अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल, सुरेश कांस्टेबल सायबर सेल, महेन्द्र कांस्टेबल सायबर सेल आदि शामिल रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !