Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 11 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सहित समस्त तालुकाओं पर किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु 30 नवम्बर को अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर ने जिलें के न्यायिक अधिकारीगण के साथ ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया।
अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर ने बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन. आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण करवाने के निर्देश प्रदान किये।
Necessary guidelines given to judicial officers regarding National Lok Adalat
अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर ने बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7 लाख रूपये तक के लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु रेफर कर नोटिस जारी करने तथा सभी प्रकरणों में 1 दिसम्बर से नियमित पूरी काउंसलिंग करवाने के निर्देश प्रदान किये। काउंसलिंग हेतु पैनल अधिवक्ता, प्रशिक्षित मध्यस्थ को काउंसलर नियुक्त किया जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व मुकदमें में राजीनामा को सुनिश्चित किये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर एस. के. पाराशर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर, श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, महेन्द्र कुमार ढाबी अपर सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, पल्लवी शर्मा विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट सवाई माधोपुर, सानुज कुलश्रेष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, अंजना अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर एवं हिमांशु गर्ग अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !