Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा कार्यालयों में

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सरकारी कार्यालयों में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में आवश्यक तैयारी बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

 

 

 

बैठक में जिला रोजगार अधिकारी सतीश सहरिया ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से युवा संबल योजना में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को कार्यालयों में इंटर्नशिप के लिए जाना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 4 हजार 609 आशार्थी हैं, जिनमें से लगभग 1 हजार ने अपनी इंटर्नशिप के लिए सहमति प्रदान कर दी है। उन्हें विभिन्न कार्यालयों में भिजवाया जाएगा।

 

 

Beneficiaries receiving unemployment allowance will be sent for internship in the offices in sawai madhopur

 

कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकि दक्ष एवं अन्य प्रकार की योग्यता वाले आशार्थी उपलब्ध हो सकेंगे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनकी आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों द्वारा सुझाव भी दिए गए।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज और  सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !